February 7, 2017

तुम्हारि निन्द्रा तोड्ना चाहता हुँ : ओशो

हिन्दी भाषालाइ नेपाली भाषामा उल्था गर्दा यसको मुल भावना जस्ताको तस्तै नआउने हुँदा हिन्दी भाषामा नै जस्ताको तस्तै प्रकाशन गर्ने जमर्को गरिएको हो । भाषाको कारण कोहि पठक बर्गमा अध्यायनमा असजिलो पर्न गएको भए क्षामा चाहान्छौ ।

तुम्हारि निन्द्रा तोड्ना चाहता हुँ : ओशो 

मैं उपदेशक नहीं हूं । कोई उपदेश, कोई शिक्षा मैं नहीं देना चाहता हूं । अपना कोई विचार तुम्हारे मन में डालने की मेरी कोई आकांक्षा नहीं है । सब विचार व्यर्थ हैं और धूलकणों की भांति वे तुम्हें आच्छादित कर लेते हैं । और फिर तुम जो नहीं हो वैसे दिखाई पड़ने लगते हो । और जो तुम नहीं जानते हो वह ज्ञात-सा मालूम होने लगता है । वह बहुत आत्मघातक है । विचारों से अज्ञान मिटता नहीं, केवल छिप जाता है ।

ज्ञान को जगाने के लिए अज्ञान को उसकी पूरी नग्नता में जानना जरूरी है । इसलिए विचारों के वस्त्रों में अपने को मत ढांको । समस्त वस्त्रों और आवरणों को अलग कर दो ताकि तुम अपनी नग्नता और रिक्तता से परिचित हो सको । वह परिचय ही तुम्हें अज्ञान के पार ले जाने वाला सेतु बनेगा । अज्ञान के बोध का तीव्र संताप ही क्रांति का बिंदु है । इससे मैं तुम्हें ढांकना नहीं, उघाड़ना चाहता हूं ।

ज़रा देखो: तुमने कितनी अंधी श्रद्धाओं और धारणाओं और कल्पनाओं में अपने को छिपा लिया है ! और इन मिथ्या सुरक्षाओं में तुम अपने को सुरक्षित समझ रहे हो । यह सुरक्षा नहीं, आत्मवंचना है । मैं तुम्हारी इस निद्रा को तोड़ना चाहता हूं । स्वप्न नहीं, केवल सत्य ही एकमात्र सुरक्षा है और तुम यदि स्वप्नों को छोड़ने का साहस करो तो सत्य को पाने के अधिकारी हो जाते हो। कितना सस्ता सौदा है !

सत्य को पाने के लिए और कुछ नहीं केवल स्वप्न ही छोड़ने पड़ते हैं । विचारों की, स्वप्नों की, कल्पना-चित्रों की मूच्र्छा को तोड़ना है । उससे, जो कि दिख रहा है, उस पर जागना है, जो कि देख रहा है । ‘वह द्रष्टा ही सत्य है, उसे पा लो, तो समझो कि जीवन पा लिया है ।’ यह किसी से कह रहा था । वे सुनकर विचारमग्न हो गये । मैंने उनसे कहा: ‘आप तो सोच में पड़ गये। उसी से तो मैं जागने को कह रहा हूं । वही तो निद्रा है ।’

प्रतिक्रिया दिनुहोस्
सम्बन्धित वर्गका समाचारहरू

दुर्गा पन्तको स्वर्णसँगै विश्व योग च्याम्पियनसिपमा नेपालको ऐतिहासिक उपलब्धि

अहमदावाद, भारत — भारतको अहमदावादमा जुन ४ देखि ८, २०२६ सम्म सम्पन्न प्रथम विश्व योग च्याम्पियनसिपमा

श्रम अधिकारमाथि बढ्दो हस्तक्षेपबारे जेटियुसिसीको अन्तर्राष्ट्रिय मञ्चमा चिन्ता

काठमाडौँ, जेठ २८ । संयुक्त ट्रेड युनियन समन्वय केन्द्र (जेटियुसिसी) का अध्यक्ष विनोद श्रेष्ठले नेपालमा

छाया अर्थतन्त्रको संकट : जीडीपीको आधाभन्दा बढी अनौपचारिक क्षेत्रमा, अब नेपालले कस्तो भूमिका खेल्नुपर्छ ?

अधिवक्ता तारा निधि पन्त नेपालको अर्थतन्त्रमाथि छाया अर्थतन्त्र (Shadow Economy) को प्रभाव दिनप्रतिदिन गहिरिँदै गएको

शशिभूषण यादव विरुद्धको सम्पत्ति शुद्धिकरण मुद्दामा अख्तियारद्वारा सर्वोच्चमा पुनरावेदन

काठमाडौँ, वैशाख २५ । अख्तियार दुरूपयोग अनुसन्धान आयोगले गुणस्तर तथा नापतौल कार्यालय वीरगञ्जका तत्कालीन वरिष्ठ

जिफन्टद्वारा काठमाडौंमा मे डे र्याली (फोटो फिचर)

काठमाडौं, १८ वैशाख ।  नेपाल ट्रेड युनियन महासङ्घ (जिफन्ट) ले अन्तर्राष्ट्रिय श्रमिक दिवस (मे डे) का

उच्च पदाधिकारीको सम्पत्ति छानबिन सुरु

काठमाडौँ, वैशाख १७ ।  सार्वजनिक पदमा रहेका तथा सेवा निवृत्त उच्च पदाधिकारीको सम्पत्ति छानबिन गर्न